फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी दीपक और राकेश पड़ोसी है। दीपक पक्ष का आरोप है कि राकेश ने गली में कूड़ा डालकर मार्ग को बंद किया हुआ है, जिसके कारण उन्हें आने जाने में काफी परेशानी होती है। इसे लेकर कई बार उनका विवाद पूर्व में भी हो चुका है। बुधवार शाम करीब सात बरसात के दौरान गली में गंदगी के कारण जलभराव की स्थिति हो गई, जिससे उसके घर में पानी घुस गया। इसका विरोध किया गया तो दोनों पक्षों के लोगों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि उसके बाद उनके घर पर गिरीश, राकेश मनोज, सदीप, सुनीता, रूबी, रीना आदि ने उनके घर पर हमला बोल दिया, जिसमें विवेक, सचिन, दीपक व मोनू घायल हो गए। दूसरे पक्ष राकेश ने पुलिस को तहरीर देकर दीपक पक्ष के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया। जिसमें राकेश व गिरीश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें