फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्ति के साथ नारी शक्ति : 25 महिला कांवड़ियां ला रहीं कांवड़

Fri, 07 Aug 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली से होकर जाते भिवानी के महिला शिवभक्त। संवाद
विज्ञापन
शामली। कांवड़ यात्रा में महिलाओं का उत्साह भी कम नहीं है। बृहस्पतिवार को हरियाणा के भिवानी कीं 25 महिला कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर शामली पहुंचा। बारिश के बावजूद उनके कदम नहीं रुके और पूरे जोश के साथ वे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहीं हैं।
विज्ञापन

जत्थे का नेतृत्व कर रहीं रितु, जो पेशे से फैशन डिजाइनर हैं ने बताया कि उनकी पूरी टीम भिवानी की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल भगवान शिव के प्रति आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि नारी शक्ति, आत्मविश्वास और महिला सम्मान का संदेश भी देती है। शामली से गुजरते समय महिला कांवड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे जुटे रहे। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच महिला शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ती रहीं। उनकी आस्था, अनुशासन और उत्साह ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें