फाल्ट हुआ दूर, दस घंटे बाद शामली मिल चालू
शामली। केबिल में फाल्ट आने से बायलर के बाहर बेगास में आग लगने के बाद दस घंटे बंद रही शामली चीनी मिल चालू हो गई। मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात्रि से लेकर शुक्रवार की सुबह छह बजे तक 34 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। आगामी 15 नवंबर का 50 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल चालू होगई।