फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन छाए रहे बादल, बदल रहा मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे दिन छाए रहे बादल, बदल रहा मौसम का मिजाज
विज्ञापन

शामली। सुबह और शाम हल्की ठंड के साथ मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। छोटी दिवाली पर हल्के बादल छाए रहे और सुबह के समय धुंध का असर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे बाद पहाड़ों पर बारिश होने से वेस्ट यूपी के जिलों मेें मौसम में बदलाव आएगा।
शुक्रवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। पूरे दिन हलकी धूप निकलने से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। दिन का तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि रविवार-सोमवार को पहाड़ों पर बारिश होने से वेस्ट यूपी के जिलों के मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर के जिलों में बूंदाबांदी नहीं होगी। यहां मौसम स्थिर रहने से आकाश में बादल हलकी धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव जलाने, कंबल बांटने के दिए निर्देश
शामली। ठंड बचाव के लिए निराश्रित एवं कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों के बचाव हेतु कंबल वितरण एवं अलाव जलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सीएमओ, एसडीएम-तहसीलदार सदर-कैराना-ऊन, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड शामली, अधिशासी अभियंता विकास प्राधिकरण शामली/ मुजफ्फरनगर, सहायक श्रम आयुक्त शामली, सहित समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को कंबल वितरण एवं अलाव जलाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें