फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रमाण पत्र में पिता को बनाया पुत्री, पुत्री को पिता, ऐसे सामने आया गड़बड़झाला

Thu, 08 Jun 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद  में महिला सभासद की ओर से जारी किया गया प्रमाण पत्र
विज्ञापन
जलालाबाद। कहते हैं कि जनप्रतिनिधि का शिक्षित होना समाज के लिए अति आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं होता तो कहीं न कहीं जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ कस्बे के वार्ड नंबर 13 में। महिला सभासद ने दो बच्चियों का परिचय पत्र बनाते वक्त पिता के स्थान पर पुत्री व पुत्री के कालम में पिता का नाम दर्ज कर दिया। सभासद की इस गलती का कस्बे में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जलालाबाद के वार्ड नंबर 13 मोहल्ला करीमबख्श निवासी शाहरुख अपनी दो पुत्रियों के परिचय पत्र बनवाने के लिए अपने वार्ड के नवनिर्वाचित सभासद के पास पहुंचे। जहां पर नवनिर्वाचित सभासद ने परिचय पत्र में उनकी पुत्रियों के नाम के कॉलम की जगह पिता का नाम लिख दिया और पिता के नाम की कॉलम की जगह पुत्रियों का नाम लिख दिया। परिचय पत्र की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिस पर लोगों ने काफी मजाक बनाया। जब मामले की सत्यता जानने के लिए सभासद पति रशीद मंसूरी से संपर्क किया गया तो सभासद पति ने कहा कि कोई हम ज्यादा पढ़े लिखे तो नहीं हैं। सभासद की साक्षरता के बारे में जब पूछा गया तो सभासद पति ने बताया कि सिर्फ नाम मात्र पढ़ी-लिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें