झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला माजरा में घर पर पटाखा फेंकने का विरोध करने पर पिता विनोद कुमार और उनके बेटे विकास पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर देर शाम अमरीश और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर पर पटाखा फेंका था। इससे मकान का शीशा टूट गया। विरोध करने पर अमरीश, उसकी मां और पत्नी ने गाली-गलौज की। उन्होंने धारदार हथियार से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।