कैराना में बैठक करते कश्यप समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना के कांधला के गांव गढ़ीश्याम की छात्रा सोनी हत्याकांड को लेकर गांव पंजीठ में सर्वसमाज की पंचायत आयोजित की गई। लोगों ने हत्याकांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा की। पंचायत में उक्त मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने, परिवार को स्थायी सुरक्षा देने समेत दोषियों पर रासुका लगाए जाने की मांग की गई।
सोमवार को गांव पंजीठ में सर्वसमाज के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में गत 13 दिसंबर को कांधला थानाक्षेत्र के ग्राम गढ़ीश्याम निवासी छात्रा सोनी की निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त किया गया। लोगों ने कहा कि बहू-बेटियां अब सुरक्षित नहीं रह गई है। मृतका के परिजनों की सरकार अधिक से अधिक मदद करें। पंचायत के दौरान सोनी हत्याकांड में नामजद दोषियों विरुद्ध रासुका की कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और परिवार को स्थायी सुरक्षा मुहैया कराएं। यह प्रमुख मांगें सर्वसमाज द्वारा की गई है। चेतावनी दी है कि यदि मांगें जल्द ही पूरा नहीं हुई, तो सर्वसमाज के लोग आंदोलन करेंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। लोगों ने सर्वसमाज से एकजुट होकर इंसाफ दिलाने का भी आह्वान किया। पंचायत में मास्टर वीरेंद्र सिंह, सुभाष कश्यप, हाशिम, तौसीफ, लोकेश, दुष्यंत, शब्बीर, फूलसिंह, सरवेज, नदीम, प्रेम तोमर, कृष्णपाल आदि मौजूद रहें।