फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुटराड़ा की महापंचायत में आज गरजेंगे किसान

विज्ञापन
बुटराड़ा में महापंचायत की तैयारियों में जुटे किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बुटराड़ा की महापंचायत में आज गरजेंगे किसान
विज्ञापन

बाबरी(शामली)। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को बुटराड़ा में महापंचायत होगी। जिसमें जिले के किसानों के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के किसान भी हिस्सा लेंगे। मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत होंगे।
किसान संघर्ष समिति ने पंचायत की सारी तैयारी पूरी कर ली हैं। पुलिस-प्रशासन भी महापंचायत को लेकर सर्तक है। हाईवे के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर जिले के 22 गांवों के करीब 25 सौ किसान आंदोलनरत हैं। 28 जुलाई से बुटराड़ा में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। इस प्रकरण को लेकर बागपत टीकरी में पंचायत भी हो चुकी है। जिसमें 24 अगस्त को शामली में महापंचायत की घोषणा की गई थी। महापंचायत के लिए किसान संघर्ष समिति ने पूरा जोर लगा रखा है।
विज्ञापन

धरना स्थल के समीप ही करीब 50 बीघा जमीन पर टेंट लगाया गया है। ट्रॉलियों से मंच तैयार किया गया है। धरना स्थल पर ही किसानों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि मुख्य अतिथि राकेश टिकैत होंगे। महापंचायत में करीब बीस से तीस हजार किसानों की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से पहुंचने की उम्मीद है। बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने भी बुधवार को पंचायत स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हाईवे निर्माण में करें सहयोग: डीएम
डीएम जसजीत कौर ने बयान जारी करते हुए कहा कि दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत भूमि का 389 करोड़ में से 345 करोड़ का मुआवजा किसानों को वितरित किया जा चुका है। किसानों की सहमति के आधार पर करीब 90 प्रतिशत भूमि पर कब्जा हाईवे निर्माण के लिए लिया जा चुका है। यह कब्जा 22 गांवों में लेना था। 21 गांवों में काम पूरा हो चुका है। डीएम ने धरने पर बैठे किसानों से अपील की कि प्रशासनिक स्तर पर किसानों की जो समस्याएं हैं, उनके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इसलिए हाईवे निर्माण में सभी सहयोग करें।

बुटराड़ा में धरनास्थल पर मौजूद किसान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें