आज दिल्ली बार्डर के लिए रवाना होंगे किसान
शामली। सात माह से दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में चल रहे धरने के क्रम में नौ जुलाई को दिल्ली बार्डर पर ट्रैक्टर रैली बुलाई गई है। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने जिलेभर के किसानों से बृहस्पतिवार शाम तीन बजे तक जिला मुख्यालय पर एकत्रित होने को कहा है।
जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर किसान आंदोलन को मजबूत बनाएं। ट्रैक्टर रैली उनके नेतृत्व में दिल्ली बार्डर पर जाएगी। रैली में थानाभवन, शामली, ऊन ब्लॉक के किसान लिलौन में इकट्ठा होंगे और कैराना तथा कांधला के किसान अपने वाहनों सहित कांधला में इकट्ठा होकर सभी साथ दिल्ली के लिए जाएंगे। बागपत में चौधरी राकेश टिकैत किसान रैली की अगुवाई करेंगे।