फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बकाया गन्ना भुगतान को लेकर दो सितंबर को महापंचायत करेंगे किसान

Thu, 22 Aug 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते खाप चौधरी  व किसान । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले के खाप चौधरियों एवं सर्व खाप किसान समन्वय मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात की। चीनी मिलों से किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की गई। कहा कि एक सितंबर तक बकाया गन्ना भुगतान न करने पर आगामी दो सितंबर को शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में महापंचायत होगी, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने डीएम रविंद्र सिंह को एक ज्ञापन दिया कि जिले की शामली, ऊन, थानाभवन चीनी मिलों पर 437 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। शामली चीनी मिल के वर्ष 2022-23 का 214 करोड़ रुपये किसानों का भुगतान न किए जाने के कारण शासन की ओर से आरसी कट चुकी है। शामली मिल पर त्रिवेणी समूह के अधिकार में है। त्रिवेणी समूह पिछले कई माह से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रही है।
इस दौरान मास्टर संजीव सिलावर, बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह, कालखंडे खाप के बाबा संजय कालखंडे, बतीसा खाप से शौकेंद्र सिंह भैंसवाल, लांक थांबेदार रविंद्र मलिक, महीपाल सिंह, श्रीपाल राठी, अजित बनत, देवा प्रधान खंदरावली, यशपाल, मनोज, देवराज पहलवान, सतवीर, मंजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें