फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 25 मिनट तक मिल अधिकारियों, प्रशासन से किसानों की वार्ता विफल

Wed, 09 Oct 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। देर रात किसानों से वार्ता करने के लिए शामली शुगर मिल परिसर में मिल के यूनिट हेड डॉ. अशोक कुमार सिंह, एडीएम संतोष कुमार, एसडीएम हामिद हुसैन और अन्य पहुंचे। हाईवे से किसानों को उठाने की बात कहीं। मगर किसानों ने कहा कि उनका संपूर्ण बकाया भुगतान होना चाहिए। इसके बाद ही किसान हाईवे से उठेंगे। यूनिट हेड ने कहा कि 25 करोड़ रुपये मिल इस माह जबकि 25 करोड़ रुपये अगले माह दे देगी। जिस पर किसान भड़क गए और हंगामा किया। किसानों ने कहा कि हर बार उन्हें आश्वासन दिया जाता हैए मगर मिलता कुछ नहीं। इस बार वह पूरा बकाया लेकर ही उठेंगे। 25 मिनट तक चली वार्ता विफल रही।
विज्ञापन



किसान की आंखों में आ गए आंसू
भैंसवाल गांव के किसान वीरेंद्र वार्ता के दौरान यूनिट हेड अशोक कुमार से भिड़ बैठा। किसान ने पहले तो हंगामा किया। बाद में रोते हुए कहा कि बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण बच्चों की फीस भी नहीं भर पा रहे हैं। मिल प्रशासन पर जान बूझकर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। अन्य किसानों की मिल प्रशासन से नोकझोंक हुई। बाद में किसी तरह किसानों को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें