फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : लाठीचार्ज की अफवाह से सहमे शामली के गन्ना किसान, कई गांव के लोगों ने किया हाईवे कूच

Wed, 09 Oct 2024 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मंगलवार देर रात करीब 11 बजे किसी ने अफवाह फैला दी कि किसानों पर लाठीचार्ज करने के लिए पुलिस और पीएसी के जवान पहुंच गए हैं। इससे किसानों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
किसानों से बात करते सरकारी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गन्ना भुगतान की मांग को लेकर 36 घंटे से किसान हाईवे पर धरना दे रहे हैं। इससे हाईवे जाम है और यात्रियों की परेशानी हो रही है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे किसी ने अफवाह फैला दी कि किसानों पर लाठीचार्ज करने के लिए पुलिस और पीएसी के जवान पहुंच गए हैं। इससे किसानों में खलबली मच गई। हाईवे जाम कर बैठे किसानों के आह्वान पर कई गांव के किसान मौके पर पहुंच गए और खूब नारेबाजी की।

विज्ञापन


किसानों से वार्ता करने के लिए डीएम अरविंद चौहान और एसपी रामसेवक गौतम मौके पर पहुंचे। किसानों से दो बार वार्ता की। किसानों ने कहा कि बकाया भुगतान लेकर ही रहेंगे। किसानों ने तहसील के अंदर भी धरना देने की मांग की। अधिकारियों ने लाठीचार्ज की बात को अफवाह बताया। भाकियू के गौरव टिकैत भी मौके पर पहुंचे और किसानों का बकाया भुगतान की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें