शामली। अपर दोआब चीनी मिल अधिकारियों की ओर से 25 करोड़ रुपये जारी करने के बाद भी किसानों का बेमियादी धरना 16वें दिन जारी रहा। संपूर्ण गन्ना भुगतान नहीं होने तक किसानों ने धरना जारी रखने की बात कहीं है।
शुक्रवार को डीएम अरविंद चौहान की अध्यक्षता में किसानों और चीनी मिल के अधिकारियों की बैठक में शामली चीनी मिल की ओर से 25 करोड़ रुपये की धनराशि गन्ना सोसाइटी के खाते में भेज दी थी, जो सोमवार तक किसानों के खातों में डालने की बात कहीं। अधिकारियों ने किसानों द्वारा धरना खत्म करने की बात कहीं थी। धरना संयोजक संजीव शास्त्री ने शामली मिल हाऊस परिसर में बेमियादी धरना जारी रखा। बेमियादी धरने में किसानों ने कहा कि संपूर्ण भुगतान होने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर पंकज कुमार, सोराम, भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष दुष्यंत सिंह, इकबाल मलिक, विकास पंवार, प्रभात मलिक, विनय पंवार, विरेंद्र मलिक मौजूद रहे। अध्यक्षता कर्ण सिंह ने की।