फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊन शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगने पर किसानों ने तौल बंद कराई

Sun, 05 Nov 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना म्यान कस्बे के गन्ना तोल केंद्र पर हंगामा प्रदर्शन करते  किसान
विज्ञापन
झिंझाना। ऊन शुगर मिल के गन्ने का सेंटर लगने पर क्षेत्र के किसानों ने म्यान कस्बे के गन्ना तौल सेंटर पर हंगामा करते हुए गन्ना तौल नहीं होने दी। किसानों के हंगामे की सूचना पर ऊन शुगर मिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नवंबर माह में करने का आश्वासन दिया, लेकिन गन्ना किसान शेरमऊ मिल में ही गन्ना देने पर अड़े रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक शेरमऊ मिल का सेंटर नहीं लग जाता तब तक गन्ना तौल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

बिड़ौली क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को म्यान कस्बे के बी गन्ना सेंटर पर हंगामा प्रदर्शन करते हुए गन्ना तौल नहीं होने दिया। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र के आठ गन्ना क्रय केंद्रोंं में मंगलौर, ऊदपुर, नाईनंगला, सल्लाहपुर, भड़ी तथा कमलपुर के गन्ना सेंटर को शेरमऊ मिल में स्थानांतरित कर दिया है, जबकि अधिकारियों से आठ गन्ना तौल सेंटर शेरमऊ मिल में होने की बात हुई थी, लेकिन मिल अधिकारियों ने म्यान कस्बे के दो गन्ना तौल सेंटरों को ऊन शुगर मिल में ही छोड़ दिया है जबकि बिड़ौली सादात, ख्वाजपुरा, कबीरपुर, बिड़ौली झिमरान, मन्नूगढ़, भैरगढ़, शीतल गढ़ी, हरी नगर आदि दर्जनों गांव लगते हैं। किसानों का आरोप है कि ऊन शुगर मिल का गन्ना मूल्य भुगतान समय पर नहीं होता। इसलिए क्षेत्र के किसान ऊन शुगर मिल को गन्ना देने के लिए राजी नहीं है। किसानों में ग्राम प्रधान कपिल, शिवकुमार, धर्मपाल, इदरीस, अनवर, कामिल, रामशरण, प्रेम, सुमित, संजीव, संदीप, राजकुमार, रामकरण आदि का कहना है कि शेरमऊ मिल का भुगतान अच्छा है। इसलिए किसान शेरमऊ मिल को ही अपना गन्ना डालेंगे। किसानों ने मिल अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक यह दोनों गन्ना तौल केंद्र शेरमऊ मिल में स्थानांतरित नहीं हो जाते तब तक न तो हम अपना गन्ना देंगे और न ही दूसरे किसानों को इन केंद्रों पर गन्ना डालने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें