किसान जैविक खेती कर धरती माता को बीमार होने से बचाएं : सूर्यप्रताप शाही
शामली। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि 70 साल में पहली बार प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि में किसानों को 70 करोड़ 88 लाख रुपये का लाभ दिया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के बनने से कृषि और किसान दोनों को लाभ होगा। नए-नए तरीके अपनाकर अच्छी आमदनी कैसी हो इसकी जानकारी जुटाने का काम यह कृषि विज्ञान केंद्र करेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि जैविक खेती कर धरती माता को बीमार होने से बचाएं।
शनिवार को जलालपुर में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के तहत 133.49 लाख रुपये की लागत से कृषि विज्ञान केंद्र शामली के प्रशासनिक कार्यालय भवन का प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप सिंह ने शिलान्यास किया। शाही ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार सबको हित में लेते हुए सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ कार्य कर रही है। हर न्याय पंचायत पर किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने किसानों से कहा कि जैविक खेती कर धरती माता को बीमार होने से बचाएं। उन्होंने मेरठ मंडल और सहारनपुर मंडल के किसानों की प्रशंसा की। यहां के किसान परिश्रमी हैं। किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। शाही ने कहा कि मिलियन फार्मर पाठशाला के माध्यम से भी किसानों को प्रशिक्षित किए जाने का काम किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि जिले को कृषि विज्ञान केंद्र क्षेत्र की आवश्यकता थी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जिले का सपना पूरा किया है। मंत्री ने कहा कि डार्क जोन के कारण नलकूप के कनेक्शन नहीं मिलते थे। डार्क जोन में किसानों को नलकूप के कनेक्शन दिए गए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल का सर पर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, प्रसन्न चौधरी, डॉक्टर जयवीर सिंह प्रभारी अधिकारी निर्माण, डा. एसके सचान निदेशक प्रसार, डा. अतर सिंह निदेशक अटारी कानपुर, डा. सतीश कुमार अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
उच्च शिक्षा विचार मंच ने सौंपा मंत्रियों को ज्ञापन
शामली। उच्च शिक्षा विचार मंच के जयवीर सिंह कुड़ाना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जलालपुर में शामली कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन के शिलान्यास समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शामली जिले में जनपद में यूनिवर्सिटी की स्थापना की स्थापना की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में ज्ञापन में कहा कि उच्च शिक्षा विचार मंच द्वारा प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपें गए है। प्रतिनिधि मंडल में जयवीर कुड़ाना, सत्यप्रकाश अग्रवाल, रमेशचंद विश्वकर्मा, बाबूराम पंवार आदि मौजूद रहे।
शामली क्षेत्र के गांव जलालापुर कृषि विज्ञान केन्द्र प्रशानिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में पह- फोटो : SHAMLI
शामली क्षेत्र के गांव जलालापुर कृषि विज्ञान केन्द्र प्रशानिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रथम में ?- फोटो : SHAMLI