फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लेकर दिल्ली सीमा पर पहुंचे किसान

विज्ञापन
दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह व प्रदेश प्रवक्ता कुलद? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/कांधला। किसान संगठनों की ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर जिले के किसान एक दिन पहले ही ट्रैक्टर लेकर दिल्ली सीमा पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने बताया कि जिले से दस किसान ट्रैक्टरों के साथ एक दिन पहले ही दिल्ली सीमा पर पहुंच गए हैं। आंदोलन स्थल पर ट्रैक्टर रैली को लेकर उनकी भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह से चर्चा हुई। किसान आंदोलन पर अड़े हुए हैं। जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाते, किसान आंदोलन पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

उधर, कांधला में दिल्ली सीमा पर ट्रैक्टर रैली की घोषणा के बाद पुलिस ट्रैक्टरों से दिल्ली जाने वाले किसानों को रोकने के लिए कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर तैनात रही। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैक्टरों की चेकिंग की। भभीसा पुलिस चौकी पर एसआई मुनेंद्र सिंह, खंद्रावली पुलिस चौकी पर एसआई देवेंद्र सिंह शर्मा व एलम पुलिस चौकी पर एसआई अनूप सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें