फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गन्ना समिति की वार्षिक सभा में किसानों ने उठाए मुद्दे

Sat, 28 Mar 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के माजरा रोड स्थित बरातघर में सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सभा में किसानों के प्रतिनिधियों और डेलीगेट्स ने समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

इस दौरान समिति क्षेत्र में पूर्व वर्षों में वितरित उर्वरक व कीटनाशक की बकाया धनराशि पर बढ़े ब्याज का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। डेलीगेट्स ने मांग की कि किसानों के हित में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके।
डेलीगेट विजय कुमार ने गांव बंतीखेड़ा के खाद्य गोदाम में कमी की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने तक गोदाम पर यूरिया व डीएपी खत्म हो जाती है, जिससे किसानों को परेशानी होती है। सभापति विक्रांत निर्वाल ने सभी डेलीगेट्स से समिति और किसानों के हित में अधिक से अधिक सुझाव देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेमनारायण शुक्ला, ओमप्रकाश, गौरव कुमार, राजू निर्वाल, विनोद कुमार, राजबीर सिंह, सुधीर, योगेंद्र, सतेंद्र सहित अन्य किसान व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें