शामली। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली गन्ना समिति परिसर में किसानों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। खेती-किसानी के खर्च और घरेलू जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों ने बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग उठाई और कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में परमवीर शास्त्री, श्योराम सिंह, राजवीर मुखिया, मिंटू, सुरेंद्र सिंह, देवदत्त शर्मा, सतपाल सिंह, आशु, वीरेंद्र सिंह, सुखरामपाल और सतीश सहित अन्य किसान मौजूद रहे।