फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कूच करने की तैयारी में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सर्वखाप पंचायत में लिए गए निर्णय के बाद किसानों ने 17 दिसंबर को दिल्ली कूच करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को आंदोलन को लेकर कोई गतिविधि नहीं रही, लेकिन किसान संगठन सतर्क रहे। खाप चौधरियों के साथ आ जाने से आंदोलन का दायरा और बढ़ेगा। फिलहाल किसान दिल्ली कूच करने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के गांव सोरम में हुई सर्वखाप पंचायत में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई है। पंचायत में 17 दिसंबर को दिल्ली कूच करने की घोषणा की गई। इसके बाद किसानों ने दिल्ली पहुंचने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने बताया कि किसान 17 दिसंबर को बड़ी संख्या में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके लिए जनसंपर्क अभियान चल रहा है। किसान खुद ही कृषि कानूनों के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। इन कानूनों को लेकर किसानों में जबर्दस्त आक्रोश है।
गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वखाप पंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार किसान दिल्ली पहुंचेंगे। बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह ने बताया कि गांव-गांव में बैठकें कर दिल्ली कूच करने की रणनीति बनाई जा रही है। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान खुद ही तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------
राजनैतिक दलों पर सख्ती, हो रही घेराबंदी
शामली। किसान आंदोलन को लेकर राजनैतिक दलों पर खूब सख्ती की जा रही है। कहीं राजनैतिक दल श्रेय लेने की होड़ में आंदोलन को उग्र न कर दें या इसमें अन्य कोई अराजक तत्व न घुस जाए, इसे लेकर प्रशासन सतर्क है। राजनैतिक दलों को इस आंदोलन में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जा रही। आठ दिसंबर को चक्का जाम हुआ हो या फिर सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राजनैतिक दलों के नेताओं को इसमें जाने से रोकने के लिए घरों पर ही नजरबंद कर दिया गया। इसके विपरीत किसानों को आंदोलन में जाने से कोई रोक-टोक नहीं है। डीएम जसजीत कौर का कहना है कि किसानों के आंदोलन पर कोई रोक नहीं है, लेकिन राजनैतिक दलों को धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें