फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कृषक संगम में भाग लेने को रवाना हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। भारतीय किसान संघ के विष मुक्त खेती और नशा मुक्त मानव अभियान के अंतर्गत नगर व ग्रामीण क्षेत्र में जनजागरण के बाद मेरठ के हस्तिनापुर में तीन दिवसीय कृषक संगम का आयोजन किया गया। जिसमें आरएसएस के सरसंघचालक मोहन राव भागवत को सुनने के लिए थानाभवन से बस से भारतीय किसान संघ की ब्लाक कार्यकारिणी रवाना हुई। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि जैविक भोजन न मिलने के कारण आए दिन युवाओं की मौत हो रही है। विभिन्न बीमारियां फैल रही हैं। वर्तमान की पहली आवश्यकता जैविक भोजन है। जो गो आधारित जैविक कृषि से ही प्राप्त हो सकता है। किसानों को अब जैविक खेती को अपनाकर अपने परिवार व नागरिकों को पौष्टिक अन्न और सब्जी आदि देने के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में भाग लेने जाने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप त्यागी, बबीता चौहान, प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, अनुज शर्मा, रवि कश्यप, प्रमोद चौधरी, जयप्रकाश फौजी, कुलदीप शर्मा, धर्मपाल सैनी, दीपक पुंडीर, मास्टर अजीत, श्याम सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें