कैराना। पंजीठ चौराहे पर क्रॉसिंग के लिए पुल व अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 19वें दिन भी जारी रहा।
किसानों की मांग है कि पंजीठ चौराहे पर भी क्रॉसिंग के लिए पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जाए। किसानों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए, लेकिन अभी तक भी कोई समाधान नहीं निकल सका। सोमवार को भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी धरना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने किसानों की समस्या सुनी थी। जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनकी मुलाकात कराने का आश्वासन दिया था। भाजपा नेताओं के आश्वासन के बाद भी किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, धरना जारी रहेगा।