फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने एसडीओ और जेई को बंधक बनाया

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा में एसडीओ और जेई को घेरकर बैठे ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसानों ने एसडीओ और जेई को बंधक बनाया
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव पेलखा में नलकूप पर विद्युत मीटर लगाने पहुंची विद्युत निगम की टीम का किसानों ने कड़ा विरोध किया। एसडीओ और जेई को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। एसडीओ ने किसानों को काफी समझाया, लेकिन किसान नलकूप पर मीटर लगवाने के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विद्युत निगम द्वारा किसानों के नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जाने का काम किया जा रहा है। जिले के किसान इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव पेलखा में एसडीओ अनुराग सक्सेना, जेई सौरभ सक्सेना व अन्य कर्मचारी किसानों के नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने पहुंचे। जिनका किसानों ने विरोध किया। बाद में सभी किसान व विद्युत अधिकारी ग्राम प्रधान अरविंद के यहां पहुंचे। सूचना मिलते ही किसान यूनियन के पदाधिकारी व आसपास के गांवों के किसान भी मौके पर पहुंच गए। मीटर लगाने का विरोध करते हुए एसडीओ व जेई को अपने बीच बंधक बनाकर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नलकूप पर मीटर न लगवाने की बात पर अड़े रहे। किसानों व किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि नलकूपों पर मीटर लगाए गए तो इसका कड़ा विरोध करेंगे। काफी समझाने के बावजूद भी मामले का कोई समाधान नहीं निकल पाया। विद्युत निगम की टीम बिना मीटर लगाए ही लौट गई। इस दौरान शोकेंद्र चौधरी भैंसवाल, देवराज पहलवान, प्रेमसिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह, शांता प्रधान दरगाहपुर, वीशू ताना, जितेंद्र सिंह, यशपाल सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें