शामली। हनुमान धाम स्थित अग्रसैन बरातघर में भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को जैविक खेती करने के लिए जागरूक किया गया।
मंगलवार को गोष्ठी का शुभारंभ प्रांत प्रचारक पश्चिमी उत्तर प्रदेश अनिल महले ने किया। उन्होंने किसानों को संगठित खेती, उर्वरा शक्ति, उपज बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। मनुष्य का जीवन खेती से जुड़ा होता है। इसलिए खेती के महत्व को समझते हुए किसानों को जागरूक होना चाहिए। प्रांत महामंत्री कुलदीप कुमार ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रांत उपाध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर ने संगठन के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। देश को दिशा देने वाला ही किसान है। इसलिए किसान की समस्याओं का समय से निस्तारण होना चाहिए। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष अनूप, सुनील, रामपाल, ठाकुर धर्मपाल, विराट, विजय बबीता रानी आदि मौजूद रहे। संवाद