फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका टीम का विरोध कर व्यापारियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के खिलाफ व्यापारियों ने मंगलवार को पालिका टीम का विरोध कर हंगामा किया। उन्होंने अभियान की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। व्यापारियों के विरोध के चलते पालिका टीम लौट गई।
प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध नगरपालिका टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान व्यापारियों के यहां पॉलीथिन बरामद होती है उसे जब्त क र जुर्माना लगाया जाता है। पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी, शशिकांत पालीवाल, दीपक, उत्तम पूनिया, अंकुश भारद्वाज व चांद खान आदि जवाहरगंज मंडी दरवाजा में पॉलीथिन की जांच करने पहुंचे। वहां आसपास के व्यापारी एकत्र हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने पालिका द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान का विरोध कर हंगामा किया। व्यापारियों ने पॉलीथिन चेकिंग अभियान की आड़ में उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि पॉलीथिन बंद करनी है तो पहले उत्पादन बंद कराया जाए। इससे पॉलीथिन खुद बंद हो जाएगी। पालिका टीम ने व्यापारियों को समझाया कि यह अभियान शासन-प्रशासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है, लेकिन उन्होंने विरोध जारी रखा।
विज्ञापन

व्यापारियों के विरोध के चलते पालिका टीम अभियान नहीं चला सकी तथा लौट गई। इस संबंध में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी ने बताया कि व्यापारियों के विरोध के चलते प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चेकिंग अभियान नहीं चलाया जा सका है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह के माध्यम से डीएम जसजीत कौर व एसपी अभिषेक झा को अवगत करा पॉलीथिन चेकिंग अभियान के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई। जिससे सरकारी कार्य में बाधा न आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें