फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादे पर खत्म हुआ किसानों का धरना

Wed, 18 Oct 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता तृतीय के कार्यालय पर चल  रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना मंगलवार दोपहर बाद समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने किसानों की समस्याओं का 25 अक्तूबर तक समाधान कराने का आश्वासन दिया।  भाकियू के प्रदेश सचिव  विनोद निर्वाल के नेतृत्व में किसान सोमवार से अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना दे रहे थे। वहीं, मंगलवार को दोपहर बाद तक धरना जा रही रहा। धरने पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह पहुंचे और किसानों की समस्या सुनी।

सीओ सिटी ने विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाकर किसानों से वार्ता कराई। अधिशासी अभियंता  को किसानों ने लौटा दिया और अधीक्षण अभियंता  को मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर पहुंचे। भाकियू नेता  विनोद निर्वाल ने कहा कि एक ही विद्युत वितरण खंड में कई साल से तैनात अवर अभियंताओं का तबादला किया जाए।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने आश्वासन दिया कि 25 तक  समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस दौरान मास्टर जाहिद, सुक्रमपाल तोमर, अनीस, कय्यूम, अताउर्रहमान,  सुशील कुमार, नीटू, रामचरण, रहीसुदीन, ईश्वर फौजी, फिरोज, इंतजार, भूरा आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें