फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्टरों को खड़ा कर किया प्रदर्शन

Tue, 27 Feb 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना बिडौली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान सड़क पर बैठे भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी अन
विज्ञापन
शामली। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टरों की शृंखला बनाकर जिलेभर में सात स्थानों पर हाईवे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगे पूरी न होने पर जल्द ही दिल्ली कूच करने की चेतावनी दी। किसानों के प्रदर्शन के चलते पुलिस और प्रशासन की टीम भी अलर्ट रही। किसानों ने साढ़े तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सुबह 11 से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक चला।
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन के समर्थन में चौसाना क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टरों को बिड़ौली मार्ग पर दिल्ली की खड़ा किया। इस दौरान करीब 40 किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और प्रदर्शन किया। बिडौली-चौसाना मार्ग पर भी किसानों ने दिल्ली कूच के नारे लगाते हुए ट्रैक्टर खडे़ किए और दरा बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक भी मौके पर पहुंचे। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो इस बार ट्रैक्टर दिल्ली जाकर ही रुकेंगे। इस दौरान पाल्ला सिंह, मोहर सिंह, कालूराम, राजकुमार, साहब सिंह, लोकिंद्र सिंह, सागर, कालू सिंह, आनंदपाल आदि मौजूद रहे।
कैराना में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू के पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव कपिल खाटियान के नेतृत्व में किसानों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टरों की शृंखला बनाकर नेशनल हाईवे 709 एडी स्थित पंजीठ चौराहे पर हाईवे की एक साइड को जाम कर दिया। कपिल खाटियान ने कहा कि सन 2020-21 में चले किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने किसानों से एमएसपी गारंटी कानून बनाने, शहीद किसानों को मुआवजा देने तथा किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने का वादा कियाथा, लेकिन अब सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही हैं। कहा कि दिल्ली किसानों से दूर नहीं हैं। वे कभी भी अपने ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच कर सकते हैं। इसके अलावा शामली बाईपास पर इनाम चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर शृंखला बनाई। ऊंचागांव बस अड्डे पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिपाल नंबरदार के नेतृत्व में भी किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुष्कर सैनी, चौधरी गय्यूर, इमरान चौधरी, फुरकान भूरा, नवाब, चौधरी मसरा, जाहिद, नरेंद्र व जगबीर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैराना में हाईवे पर करीब दो घंटे प्रदर्शन के बाद हाईवे सुचारू रूप से चालू हो पाया। उधर ऊन में भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को ऊन थाना भवन मार्ग पर दर्जनों ट्रैक्टर खड़े कर पंजाब में आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया। उन्होंने सरकार पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। किसानों ने विश्व व्यापार संगठन का विरोध करते हुए किसानों को एमएसपी गारंटी कानून देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कालिंदर मलिक, महिला विंग की जिला अध्यक्ष कविता चौधरी, जितेंद्र चैयरमेन, बाबा श्याम सिंह शामिल रहे।

झिंझाना में भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में 20 से अधिक ट्रैक्टरों पर किसान सवार होकर मेरठ करनाल हाईवे बिड़ौली हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे। इस दौरान सुनील कुमार, निखिल चौधरी, मनोज कुमार, लखविंदर सिंह, अरविंद, राहुल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
कांधला में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समीप ट्रैक्टर मार्च शृंखला भाकियू टिकैत गुट के तहसील प्रभारी गौतम पंवार के नेतृत्व में आयोजित की गई। हरियाणा बॉर्डर पर ड्रोन हमले, किसानों पर अत्याचार और सरकार से एमएसपी बढ़ाने की मांग समेत किसानों के हित से जुड़े तमाम मुद्दों पर यूनियन ने किसानों और सरकार को संदेश दिया कि किसान दिल्ली को जाने के लिए तैयार है। किसानों पर हो रहे अत्याचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान तहसील प्रभारी राहुल मलिक, दिनेश कुमार, ईश्वर, रविंद्र, परविंदर, रशीद, नरेश, नरेंद्र आदि मौजूद रहे

थानाभवन के गांव हरड़ फतेहपुर में संगठन के जिला महासचिव के नेतृत्व में किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अपने ट्रैक्टरों को दिल्ली की ओर करके प्रदर्शन किया। नेतृत्व जिला महासचिव धीरज पुंडीर ने किया। इस दौरान ठाकुर श्रीपाल सिंह, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, ठाकुर दिनेश सिंह, ठाकुर गोपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह ,पीयूष शर्मा, नीरज वर्मा, गुलजार ठाकुर, राधेश्याम, बबलू, गौरव, बालेंद्र मौजूद रहे।



यह बोले किसान...

भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक ने कहा कि सरकार किसानों की मांगो को जल्द मान लें। वरना किसान बाॅर्डर और दिल्ली कूच करने से पीछे नहीं हटेंगे।
बुच्चाखेड़ी के ग्राम प्रधान एवं भाकियू के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार देश के अन्नदाताओं को अनसुना ना करें। उनकी मांगों को माने।
भाकियू के जिला उपाध्यक्ष पुष्कर सैनी ने कहा कि सरकार किसानों पर जुल्म बंद करें तथा सरकार ने किसानों से एमएसपी गारंटी कानून बनाने, शहीद किसानों को मुआवजा देने तथा किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने के वादे किये थे उन्हें पूरा करें।
भाकियू के मंडल सचिव ब्रह्मपाल नाला ने कहा कि यह चेतावनी है। अगर सरकार किसानों की मांगे नहीं मानती है तो जल्द ही उनके ट्रैक्टर दिल्ली की और कूच करेंगे।
पुलिस ने संभाले रखी व्यवस्था


कैराना। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसानों के हाईवे पर ट्रैक्टर प्रदर्शन की सूचना पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात रही। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना पुलिस फोर्स के साथ पंजीठ चौराहे पर मौजूद रहे। यहां पर हाईवे की एक साइड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आने वाले वाहनों को दूसरी साइड से निकलवाया।

झिंझाना बिडौली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान सड़क पर बैठे भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी अन

झिंझाना बिडौली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान सड़क पर बैठे भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी अन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें