फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसानों ने मांगा 221 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान

Tue, 09 Jan 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
पुराना बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर पहुंचे किसान। संवाद
विज्ञापन
शामली। किसानों का प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट में पहुंचा और एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह से मुलाकात की। किसानों ने शामली चीनी मिल का वर्ष 2022-23 का 221 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग की। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि अगले दो दिन में चीनी मिल, गन्ना अफसरों की बैठक बुलाकर समीक्षा करेंगे। समीक्षा के बाद शामली चीनी मिल के मालिक लाला रजत लाल से पिछले सत्र का गन्ना भुगतान दिलाने कार्य करेंगे।
विज्ञापन

95 दिन शामली चीनी मिल के खिलाफ धरना चलाने वाले संजीव शास्त्री लिलौन के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। किसानों ने कहा कि पिछले सत्र 2022-23 का बकाया 221 करोड़ रुपये का भुगतान जनवरी माह में दिलाने का आश्वासन दिया गया था। जनवरी माह का प्रथम सप्ताह बीत गया है। चीनी मिल की ओर से पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया गया। किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने पिछले सत्र का शामली चीनी मिल से किसानों का 221 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल का आश्वासन दिया कि दो दिन यानी बुधवार को जिले के गन्ना विभाग एवं चीनी मिलो के अफसरों की बैठक बुलाकर बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा करेंगे। बकाया गन्ना भुगतान न करने पर शामली चीनी मिल के मालिक लाला रजत लाल के साथ बैठक करेंगे। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। एडीएम से मिलने वालों में सजीव शास्त्री लिलौन, नेपाल सिंह कुंवर वीर सिंह, ओमवीर सिंह,सुभाष, बहादुर सिंह, सुरेशपाल, राजपाल सिंह, विनय खरब, जगदीप झाल आदि मौजूद र हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें