फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्राकृतिक खेती से कम लागत में अधिक उपज पा सकते हैं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


थानाभवन। बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल परिसर में शनिवार को प्राकृतिक खेती पर आधारित कृषक गोष्ठी हुई, जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में महाराष्ट्र से आए कृषि विशेषज्ञ सचिन चतुर व प्रशांत शिरुडे ने किसानों को रसायनयुक्त खेती के नुकसान बताते हुए प्राकृतिक खेती कम लागत और अधिक उपज के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जहर मुक्त खेती का प्रशिक्षण भी दिया। चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा अपनी खेती की जमीन के कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती अवश्य करें। प्राकृतिक संतुलन बनाने से वातावरण के साथ मिट्टी और मानव स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। गन्ना विभागाध्यक्ष लेखपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, रामभूल सिंह, ठाकुर धर्मपाल सिंह, सुनील प्रधान, नरेश तोमर, डाॅ. रविंद्र प्रधान, जनक सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें