शामली। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में गन्ना मूल्य भुगतान के मुद्दे पर किसानों ने अधिकारियों को घेरा। उन्होंने पूछा कि क्या अपना बकाया गन्ना मूल्य मांगना भी गुनाह है जो धरना देने को मजबूर किसानाें पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
किसान नेता कुलदीप पंवार ने कहा कि थानाभवन चीनी मिल किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रही है। ऊपर से किसानों के खिलाफ ही गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। क्या किसानों को अपना बकाया भुगतान मांगने का भी अधिकार नहीं है। उन्होंने डीएम से दर्ज मामले को खारिज कराने और बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराने की मांग की।
जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने कहा कि किसानों ने मिल गेट पर तालाबंदी की है, जो गलत है, इसी कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। किसानों ने कहा कि शामली मिल पर एक माह से अधिक समय तक धरना दिया गया था लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसकी आड़ में अवैध वसूली करते हैं। कई किसानों ने सम्मान निधि नहीं आने की भी शिकायत की। जिलाधिकारी ने उपकृषि निदेशक को मामले की जांच के निर्देश दिए।
किसानों ने रसूलपुर गुजरान से बलवा गुजरान तक टूटे मार्ग को बनवाने की मांग उठाई। किसानों ने ऊन क्षेत्र में जल्द सरसों की खरीद के लिए केंद्र बनाने की मांग उठाई। भाकियू जिलाध्यक्ष शांता कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं का