फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसानों ने फिर घेरा चौसाना बिजलीघर

Wed, 31 May 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
चौसाना बिजली घर,धरनारत किसानों के बीच पहुचे विद्युत विभाग के अ​धिकारी
विज्ञापन
शामली, चौसाना। सोमवार की देर रात किसानों ने बिजली कटौती का विरोध करते हुए एक बार फिर बिजलीघर का घेराव किया। किसानों के गुस्से को देखते हुए एक्सईएन व एसडीओ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर शांत किया। अधिकारियों ने किसानों से रात्रि में सप्लाई के लिए दो दिनों का समय मांगा। धरने के बाद आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन


बिजली कटौती की समस्या को लेकर क्षेत्र का किसान वर्ग परेशान है। जिसको लेकर कई बार चौसाना विद्युत उपकेंद्र पर किसान धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। सोमवार की शाम किसानों ने बिजलीघर का घेराव किया। किसानों के धरने के दौरान एक्सईएन विनोद कुमार और एसडीओ अनिल सिंह के साथ किसानों के बीच पहुंचे और वार्ता की। किसानों ने अधिकारियों से दिन-रात में बराबर सप्लाई की मांग दोहराई।
अधिकारियों ने किसानों को समझाया कि रात्रि के समय में खेतों के लिए सप्लाई देना संभव नहीं है। दो अलग शिफ्टों में दिन में सप्लाई दी जा सकती है। जिस पर किसान सहमत नहीं हुए। इसके बाद अफसरों ने उच्चाधिकारियोंं के साथ बैठक के लिए दो दिन का समय किसानों से मांगा। अधिकारियों के आश्वासन पर किसान सहमत हुए और कस्बे की विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया। इस दौरान किसान नेता मोहम्मद हसन जिजौला, इकराम अली, रिजवान, अहसान, बग्गा सिंह, सरबजीत सिंह, गुरमुख सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें