फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के घर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान में एक सप्ताह पूर्व हुई किसान के घर चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले एक सराफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से सोने-चांदी के जेवर के अलावा नगदी और चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी किसान अशोक पुत्र कर्ण सिंह के घर से चोरों ने एक सप्ताह पूर्व चोरी हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गश्त के दौरान तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व कस्बे से ही एक किसान के घर चोरी की थी। चोरी करने के बाद चोरी का सामान कस्बे के ही एक सराफ को बेच दिया था। पुलिस ने तीनों चोरों की निशानदेही पर कस्बे के सराफ सिद्धार्थ जैन की दुकान से लगभग छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद करने के साथ ही 4700 रुपये की नगदी भी बरामद कर ली। सीओ कैराना ने बताया कि किसान के घर चोरी के मामले में आसिफ उर्फ सुक्का पुत्र नफीस बेग, महबूब उर्फ धोनी पुत्र मतलूब, नासिर पुत्र नसीम निवासी कांधला तथा चोरी का सामान खरीदने वाले सिद्धार्थ जैन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। तीनों चोरों ने चोरी का कुछ सामान शामली के दयानंद नगर एक अन्य सराफ को भी भेजा है। आरोपी अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें