फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धान बेचने के लिए कराना होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि किसानों को धान बेचने से पहले खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

इस बार कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए का 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जनपद में धान खरीद के लिए इस बार खाद्य विभाग द्वारा कैराना में आर्यपुरी, नवीन मंडी शामली, थानाभवन मंडी खरीद केंद्र बनाए गए हैं। पंजीकरण का लिंक एक्टिव हो चुका है। किसानों द्वारा पंजीकरण के समय अपने आधार में फीड मोबाइल नंबर ही अंकित कराना अनिवार्य है। इससे एसएमएस द्वारा प्रेषित ओटीपी नंबर को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण कर सके। किसान पंजीयन प्रपत्र में परिवार के किसी सदस्य को नॉमिनी बना सकता है। इसके लिए नामित सदस्य का विवरण एवं आधार नंबर दर्ज कराना अनिवार्य है। धान विक्रय के 48 घंटों के अंदर पीएफ एमएस के माध्यम से कृषकों के आधार लिंक बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें