फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसान की हत्या कर शव फेंका

Tue, 11 Feb 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में युवक की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी-संवाद
विज्ञापन
कैराना। कंडेला निवासी किसान धर्मवीर उर्फ भूरा को घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भूरा रोड पर रजबहा पटरी से जाने वाले खड़ंजे के पास एक शव पड़ा है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकार श्याम सिंह पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई। सूचना पर फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
कंडेला निवासी सुंदर ने बताया कि मृतक उसका बड़ा भाई 35 वर्षीय धर्मवीर उर्फ भूरा निवासी कंडेला हैं। जो खेतीबाड़ी करता था। शव के गले पर बेल्ट बांधी थी, जिससे प्रतीत हो रहा था कि की बेल्ट से गला घोट हत्या की गई है।
विज्ञापन

सुंदर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसका भाई धर्मवीर घर से बिना बताए कहीं चला गया था। अपराह्न 3 बजे धर्मवीर को बिड़ौली पुल के नीचे गांव के ही अंकुर की बाइक पर जाते हुए देखा है। रात भर धर्मवीर के नहीं आने पर सुबह उन्हें लाश मिली।
उन्होंने अंकुर पर धर्मवीर की हत्या की आशंका जताई। मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकार श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें