फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: झिंझाना में बुलेट बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Wed, 23 Sep 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मृतक जय प्रकाश का फाइल फोटो
विज्ञापन
झिंझाना। खेत से साइकिल द्वारा घर लौट रहे किसान जयप्रकाश (54) को बुलेट बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही बुलेट बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

गांव वेदखेड़ी निवासी जयप्रकाश मंगलवार को गांव बीबीपुर स्थित अपने खेत से साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में बुलेट बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें हायर सेंटर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही जयप्रकाश ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के भतीजे रवि सैनी ने बताया कि जयप्रकाश करीब 12 बीघा जमीन में खेती करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती से बचे समय में अपने बड़े पुत्र शुभम के साथ पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर चाय बेचते थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जांच अधिकारी झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक जय प्रकाश का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें