सेवानिवृत्त हुए चीफ फार्मासिस्ट को दी विदाई
शामली। शहर के हनुमान चौक स्थित रेस्टोरेंट पर बुधवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन शामली ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जनपद के मुख्य औषधि भंडार में कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट अली अहमद के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। अली अहमद 30 जून को सेवानिवृत्त हुए हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन की तरफ से उनका सम्मान किया गया और स्वास्थ्य सेवाओं में दिए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त फार्मासिस्ट साथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आरपी सेमवाल, एसोसिएशन के अध्यक्ष यूएस भट्ट, मंत्री संजीव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मलिक, कोषाध्यक्ष अजय राठी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नवनीत गर्ग,गजेंद्र, सुनील, कमल, रामबीर, देवेंद्र व श्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।