एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण
शामली। 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के तत्वावधान में वीवी इंटर कॉलेज शामली में कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी के निर्देशन में पौधरोपण किया गया। कैप्टन रजनीश कुमार व सेकेंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने कालेज परिसर में सागोन, शीशम, पीपल, नीम, जामुन, सहजन आदि के पौधे लगाए और उन्हें गोद लेकर उनके बड़े होने तक की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर उपप्रबंधक शिवचरण संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, आदि ने कैडेट्स को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज शर्मा, दीप कुमार पांडेय, मनोज कुमार, प्रदीप आर्य, मुकेश चंद, अमरपाल, प्रमोद कुमार, दिनेश तोमर, अर्जुन राम आदि मौजूद रहे।