जिला जज के सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
कैराना। शामली जनपद के जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश शिवमणि शुक्ला के सेवानिवृत्त होने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू इंतजार अहमद और महासचिव संजय सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजत वर्मा अपर जिला जज, ज्ञानेंद्र सिंह यादव परिवार न्यायाधीश, सुबोध सिंह अपर जिला जज, राज मंगल सिंह यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुचि तिवारी सिविल जज सीनियर डिविजन, मुक्ता त्यागी सिविल जज जूनियर डिविजन, सुधा शर्मा सिविल जज जूनियर डिविजन, अरुण सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान आदि मौजूद रहे।