फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रोडवेज बसों का किराया बढ़ा, विभाग को होगा रोजाना आठ लाख का इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 पैसे प्रति किमी किराया बढ़ोत्तरी से यात्रियों की जेब होगी ढीली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी रोडवेज की बसों में अगले सप्ताह 25 पैसे प्रति किमी किराया बढ़ जाने के बाद यात्रियों की जेब ढीली होगी। इससे सहारनपुर परिक्षेत्र में यूपी रोडवेज की निगम की बसों को किराया बढ़ जाने से प्रतिदिन सात से आठ लाख रुपये की अनुमानित आय में बढ़ोत्तरी होने का दावा किया जा रहा है।
जिले में दिल्ली- शामली, सहारनपुर, मेेेरठ- करनाल, पानीपत- खटीमा हाईवे है। जिन पर दिल्ली- शामली, सहारनपुर, मेरठ- शामली, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मार्ग पर यूपी रोडवेज बसे अधिकतम और शामली से पानीपत, शामली से करनाल मार्ग पर यूपी रोडवेज की कम बसों का संचालन होता है। शामली- पानीपत, और शामली करनाल मार्ग पर हरियाणा रोडवेज बसों को ज्यादा संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को यूपी रोडवेज की बसों 25 पेसे प्रति किमी किराया बढोत्तरी दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। 25 पैसे प्रति किमी किराया बढ़ जाने के बाद यूपी रोडवेज की बसों में सफर महंगा होगा। शामली रोडवेज की 24 अनुबंधित बसों को प्रतिदिन ढाई लाख रुपये प्रतिदिन की आय होती है। किराए बढ़ जाने के बाद तीन लाख रुपये की आय हो जाएगी। दूसरी ओर यूपी रोडवेज सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम अनिल कुमार ने बताया कि यूपी रोडवेज की बसों को सहारनपुर परिक्षेत्र में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिलो के छह रोडवेज डिपो की निगम और अनुबंधित बसों को मिला कर 60- 62 लाख रुपये प्रतिदिन सवारियों से आय होती है। 25 पैसे प्रति किलो मीटर किराया बढ़ जाने के बाद सवारियों को रोडवेज बसों में सफर महंगा होगा। सात से आठ लाख रुपये प्रतिदिन यूपी रोडवेज की बसों को सवारियों के किराए से आय होगी। किराए बढ़ जाने के बाद यूपी रोडवेज की सहारनपुर बसों की आय 70 लाख से लेकर 80 लाख रुपये होजाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें