फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 451 जोड़ो ने लिए सात फेरे, 176 का हुआ निकाह

विज्ञापन
थानाभवन विकास खंड कार्यालय में सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद जोड़े।
विज्ञापन
- जिले के पांच ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 627 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/ कांधला/ ऊन/ थानाभवन/ कैराना। जिले में मंगलवार को सामूहिक विवाह योजना के तहत 627 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। जिले के पांचों ब्लॉक में हुए भव्य आयोजन में पंडितों ने 451 जोड़ों के सात फेरे और काजियों ने 176 जोड़ो का निकाह कराया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डीसी गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत 51,000/- प्रति जोड़ों की दर से, कुल 3.19 करोड़ रुपये आयोजन पर खर्च हुए। जिसमें से 35,000 की धनराशि प्रति कन्या के खाते में भेजी गई। 10,000 रुपये कपडे, आभूषण वस्त्र आदि प्रति कन्या को दिए गए। 6000 की धनराशि प्रति विवाह के आयोजन में खर्च किए गए।
विज्ञापन

ऊन विकास खंड मुख्यालय पर 265 जोड़ो का विवाह कराया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रूबी चौधरी, कुलदीप, ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। कैराना में 98 जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया। नगर पालिका कैराना में 30 जोड़ो का विवाह हुआ। कांधला में 70 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें मनीष चौहान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन

थानाभवन में सिटी गार्डन में 109 जोड़ो का विवाह हुआ। जिसमें डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी डीसी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रियंका, अनुज राणा अतिथि। डीएम ने सभी नव दंपती को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें ऐसे गरीब लोग जो शादी विवाह का खर्च करने में समर्थ नहीं है। ऐसे लोगों का आवेदन के बाद सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शामली ब्लॉक क्षेत्र का कार्यक्रम शौर्य पैलेस में हुआ। यहां 54 जोड़ो के विवाह हुए। ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी उपस्थित हुए। रहे।

थानाभवन विकास खंड कार्यालय में सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद जोड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें