फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के कैराना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
थाना क्षेत्र के गांव जिडाना निवासी सफीक की पत्नी ताहिरा नौ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने के दौरान परिजनों के द्वारा उसे कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों के द्वारा गर्भवती महिला का लापरवाही से ऑपरेशन कर दिया गया। चिकित्सकों की लापरवाही के चलते जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सकों से बात करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले अस्पताल में लगाई थी सील
गौरतलब है कि इस अस्पताल के प्रबंधक द्वारा कस्बे के मोहल्ला से शेखजादगान निवासी अरविंद पुत्र सतीश का आंत फटने के नाम पर अंडाशय को ऑपरेशन कर दिया गया था। जिसकी शिकायत सीएमओ सहित जिले के उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद अस्पताल पर सील लगा दी गई थी। ऐसे में फिर से सील कैसे खुली? इसे लेकर अब स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें