परीक्षितगढ़- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा नर्सिंग ऑफिसर आयशा की भावभीनी विदाई दे
परीक्षितगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगवानपुर पर तैनात संविदा कर्मी नर्सिंग ऑफिसर आयशा का चयन मेडिकल अस्पताल में प्रसव वार्ड में सरकारी नार्सिंग ऑफिसर पद पर होने पर स्वास्थ्य विभाग कर्मियों और परिजनों में खुशी का माहौल है।
शनिवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने एक विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने उपहार भेंट कर सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बेटी की उपलब्धि से परिजनों में खुशी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने कहा क्षेत्र की बेटियों के लिए भी प्ररेणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। बेटी ने आज अपने परिवार का नाम रोशन किया है। आयशा ने अगवानपुर पीएचसी स्टाफ को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, लोकेंद्र, गंगा प्रसाद, रिजाऊल एएनएम सबीहा, बुसरा खान, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।