फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिल्ली में पकड़े गए नकली दवा का कारोबार करने वाले गिरोह के तार शामली से जुड़े

Sun, 10 Mar 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए नकली दवा के कारोबार से जुड़े गिरोह के सदस्यों के तार शामली से भी जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। क्राइम ब्रांच की जांच में शामली जिले के एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि स्थानीय अधिकारी अभी इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पहले जीवन रक्षक ब्रांडेड कंपनी की नकली दवा के कारोबार करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली दवाओं के अलावा विनिर्माण उपकरण, पैकेजिंग सामग्री और कच्ची सामग्री भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि नकली दवाओं की सप्लाई दिल्ली एनसीआर के आसपास के जिलों की जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों में हालांकि शामली जनपद का कोई निवासी नहीं है, लेकिन चर्चा है कि शामली में भी लाखों रुपये की नकली दवा की सप्लाई की गई थी। बताया गया है कि पुलिस की जांच में इस अवैध कारोबार में शामली जिले के एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम भी सामने आ रही है, जिसकी जांच चल रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर कोई इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। जिला औषधि निरीक्षक निधि पांडेय का कहना है कि दिल्ली में पकड़ी गई नकली दवाओं का मामला उनकी जानकारी में है। इस मामले की अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वे इस संबंध में जानकारी दे सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें