फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फर्जी चिकित्सक की जमानत याचिका खारिज

Fri, 24 Feb 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। फर्जी डिग्री पर चिकित्सा करने पर जेल में बंद आरोपी की जमानत याचिका अपर जिला सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी। आरोपी को जमानत के लिए अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जुलाई 2022 में महिला मरीज के गलत ऑपरेशन की शिकायत पर एसीएमओ डॉ. जाहिद त्यागी ने शामली रोड स्थित एक अस्पताल पर छापा मारा था। एसीएमओ ने वहां मौजूद हरेंद्र पाल सिंह की डिग्री जांच के लिए लखनऊ भेजी थी, जो जांच में फर्जी पाई गई। जिस पर चार अगस्त 2022 को एसीएमओ डॉ. जाहिद त्यागी ने कोतवाली में डॉ. हरेंद्र पाल सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। बाद में आरोपी ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।
विशेष लोक अभियोजक सतेंद्र धीरयान ने बताया कि शुक्रवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार ने आरोपी हरेंद्र पाल सिंह की जमानत याचिका का निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें