फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नकली करेंसी को जांच के लिए भेजा जाएगा नासिक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 दिन पहले एसटीएफ ने मकान से 6.8 लाख रुपये के नकली नोट किए थे बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली में एसटीएफ द्वारा एक मकान से छह लाख आठ हजार से ज्यादा नकली नोट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बरामद नकली करेंसी को महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टकसाल में जांच के लिए भेजा जाएगा।

शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली में तीन अगस्त को एसटीएफ ने छापा मारकर इमरान को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने उसके घर से छह लाख आठ हजार से ज्यादा 100 व 50 के नकली नोट बरामद किए थे। एसटीएफ के निरीक्षक प्रशांत कपिल की तरफ से शहर कोतवाली में इमरान, उसके भाई बिलाल, तसलीम व इसी मोहल्ले के तहसीम और कांधला निवासी नफीस के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। इस मामले में अभी चार आरोपी फरार है।
विज्ञापन

इस प्रकरण की जांच महिला थाना प्रभारी सीमा शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक फरार चल रहे कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है। बताया गया है कि इमरान के घर से बरामद हुई नकली करेंसी को जांच के लिए महाराष्ट्र के नासिक स्थित टकसाल में भेजा जाएगा। वहां पर नकली नोटों की जांच होगी। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि नकली नोट किस तरह के कागज पर और किस मशीन से छापे गए। इसके अलावा इमरान से बरामद मोबाइल फोन को एफएसएल भेजा जाएगा। एफएसएल में मोबाइल से डाटा रिकवर किया जाएगा। डाटा रिकवर होने से पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

आरोपी तहसीम के पिता नफीस को घर पर ही रहने की दी हिदायत
शामली। नकली करेंसी के मामले में नामजद आरोपी तहसीम आईएसआई एजेंट कलीम का भाई है। कलीम अपने मां अमीना व पिता नफीस के साथ दस दिन पहले ही पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर आए थे। एक सप्ताह पहले एसटीएफ ने कलीम को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। नकली करेंसी प्रकरण की जांच कर रही महिला थाना प्रभारी ने तहसीम के पिता नफीस से पूछताछ की थी। महिला थाना प्रभारी ने बताया नफीस को अपने घर पर ही रहने के लिए गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें