फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद इकरा हसन की छवि खराब करने की कोशिश, AI से बनाई वीडियो, दो नाबालिगों ने मांगी माफी

Tue, 01 Jul 2025 04:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

कैराना सांसद इकरा चौधरी की फोटो से बनाई गई AI जनरेटेड भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मामले में मेवात के दो किशोरों ने माफी मांगी है। सांसद के नाम पर बने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराने की फिर से मांग उठी है।
विज्ञापन
कैराना सांसद इकरा हसन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सांसद इकरा चौधरी का फोटो लगाकर एआई एप के माध्यम से एक भ्रामक वीडियो जनरेट कर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। वीडियो वायरल होने के बाद उनके समर्थकों ने कड़ी आलोचना की। जिसके बाद मेवात के रहने वाले दोनों आरोपियों ने माफी मांगी।
विज्ञापन


सोमवार को कैराना से लोकसभा सांसद इकरा चौधरी के नाम से फेसबुक पर बनाए गए एक फर्जी पेज से एक भ्रामक व गलत वीडियो वायरल की गई। जिसमें एक किशोर सांसद की फोटो के साथ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो पूरी तरह भ्रामक व गलत बनाकर वायरल की गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: 'सैयारा' ने दिखाई तलाक का दंश झेलने वाली महिलाओं की कशमकश, जूही बब्बर का शानदार अभिनय
विज्ञापन


 
Trending Videos

उक्त वीडियो एआई एप का गलत इस्तेमाल कर सांसद की छवि खराब करने के उद्देश्य से उनके ही नाम से फेसबुक पर बनाए गए फर्जी फेसबुक पेज से वायरल की गई। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद उनके समर्थकों ने कड़ी आलोचना करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। 

जिसके बाद दो किशोरों ने सांसद व उनके समर्थकों से माफी मांगते हुए अपनी एक वीडियो वायरल की। जिसमें उन्होंने बताया कि गलती से एआई एप के माध्यम से सांसद का फोटो एडिट कर गलत वीडियो उनके द्वारा ही बनाई गई। जिसके लिए वें सांसद से माफी मांगते हैं। वहीं हरियाणा के मेवात के जिला नूंह की जिलाध्यक्ष रजिया बानो ने बताया कि यहां के रहने वाले 12 व 13 साल के दो बच्चों ने सांसद की एडिट कर गलत वीडियो बनाकर वायरल की थी।

उक्त वीडियो समाज के लिए बहुत ही गलत है। जिससे हमारी बिरादरी सांसद से माफी मांगती है। इसके साथ ही दोनों युवकों से भी उन्होंने माफी मंगवाई। वहीं वीडियो में मांग की गई है कि सोशल मीडिया पर सांसद के नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर जो फर्जी पेज बने हुए उन्हें तुरंत हटा दिया जाए, नहीं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई कराई जायेगी।
 
विज्ञापन

व्यूज पाने के चक्कर में भूल रहें मर्यादा
कैराना। सोशल मीडिया के युग में आजकल के युवाओं पर अधिक व्यूज पाने का जुनून इस कदर चढ़ा हुआ है कि वें अपनी मर्यादा तक भूल रहें है। साइबर एक्सपर्ट संजीव भटनागर ने लोगों ने सभी से अपील की है कि सभी अपने बच्चों को सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने से रोके तथा सोशल मीडिया का केवल सही इस्तेमाल किया जाए।

फर्जी अकाउंट बंद कराने की हो चुकी मांग
सोशल मीडिया पर कैराना लोकसभा सांसद के नाम पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व एक्स पर अनेकों फर्जी अकाउंट बने हुए हैं। पिछले दिनों सांसद ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अपने नाम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट की एक लंबी लिस्ट दी थी। जिसमें सभी फर्जी अकाउंट बंद कराने की मांग की गई थी।

उस दौरान कहीं हद तक सांसद के नाम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट बंद हो गए थे, लेकिन अब फिर धीरे-धीरे सांसद के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी पेज व अकाउंट बने हुए है। जिन्हें एक बार फिर बंद कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें