उक्त वीडियो एआई एप का गलत इस्तेमाल कर सांसद की छवि खराब करने के उद्देश्य से उनके ही नाम से फेसबुक पर बनाए गए फर्जी फेसबुक पेज से वायरल की गई। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद उनके समर्थकों ने कड़ी आलोचना करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
जिसके बाद दो किशोरों ने सांसद व उनके समर्थकों से माफी मांगते हुए अपनी एक वीडियो वायरल की। जिसमें उन्होंने बताया कि गलती से एआई एप के माध्यम से सांसद का फोटो एडिट कर गलत वीडियो उनके द्वारा ही बनाई गई। जिसके लिए वें सांसद से माफी मांगते हैं। वहीं हरियाणा के मेवात के जिला नूंह की जिलाध्यक्ष रजिया बानो ने बताया कि यहां के रहने वाले 12 व 13 साल के दो बच्चों ने सांसद की एडिट कर गलत वीडियो बनाकर वायरल की थी।
उक्त वीडियो समाज के लिए बहुत ही गलत है। जिससे हमारी बिरादरी सांसद से माफी मांगती है। इसके साथ ही दोनों युवकों से भी उन्होंने माफी मंगवाई। वहीं वीडियो में मांग की गई है कि सोशल मीडिया पर सांसद के नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर जो फर्जी पेज बने हुए उन्हें तुरंत हटा दिया जाए, नहीं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई कराई जायेगी।
व्यूज पाने के चक्कर में भूल रहें मर्यादा
कैराना। सोशल मीडिया के युग में आजकल के युवाओं पर अधिक व्यूज पाने का जुनून इस कदर चढ़ा हुआ है कि वें अपनी मर्यादा तक भूल रहें है। साइबर एक्सपर्ट संजीव भटनागर ने लोगों ने सभी से अपील की है कि सभी अपने बच्चों को सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने से रोके तथा सोशल मीडिया का केवल सही इस्तेमाल किया जाए।
फर्जी अकाउंट बंद कराने की हो चुकी मांग
सोशल मीडिया पर कैराना लोकसभा सांसद के नाम पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व एक्स पर अनेकों फर्जी अकाउंट बने हुए हैं। पिछले दिनों सांसद ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अपने नाम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट की एक लंबी लिस्ट दी थी। जिसमें सभी फर्जी अकाउंट बंद कराने की मांग की गई थी।
उस दौरान कहीं हद तक सांसद के नाम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट बंद हो गए थे, लेकिन अब फिर धीरे-धीरे सांसद के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी पेज व अकाउंट बने हुए है। जिन्हें एक बार फिर बंद कराने की मांग की गई है।