कांधला मेले में बरसात से भरा पानी
- फोटो : SHAMLI
मेला स्थल पर जलभराव, दुकानदार व ग्राहक रहे परेशान
शामली, कांधला। रविवार से हो रही बारिश के चलते कस्बे की सड़कें जलमग्न होने के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ गई है। जलभराव होने के साथ ही नगर में कई स्थानों पर कीचड़ के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बरसात के चलते नगर के कांधला-कैराना बाईपास मार्ग पर मेला आयोजन स्थल में भी जलभराव और कीचड़ हो गया। मेला स्थल के दुकानदारों में बरसात के चलते भारी निराशा देखने को मिली। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर से कीचड़ और पानी को निकालते नजर आए। लोगों को बरसात और कीचड़ के बीच मेला स्थल तक पंहुचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाईपास मार्ग में बरसात के चलते मार्ग के बीचों गहरे गड्ढे बन जाने से मार्ग की हालत खस्ता हो गई है।