फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में अभी नहीं चल सकेंगी फैक्टरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम ने उद्यमियों से कहा कि अभी जिले में चार केस कोरोना पॉजिटिव है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही फैक्टरियां चलाई जा सकेगी।
विज्ञापन

रविवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक में डीएम ने फैक्टरी चलाने के लिए किन प्रक्रियाओं का ध्यान रखना है, उन पर चर्चा की। उद्यमियों ने डीएम को बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से उनके द्वारा कम से कम कामगारों, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर और मुंह पर मास्क आदि हर बात को ध्यान में रखकर फैक्टरी चलाई जाने की बात रखी। डीएम ने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस के अभी भी चार केस पॉजिटिव है और कुछ सैंपल पेंडिंग है। इसके अलावा जनपद में आगे जैसी भी स्थिति होगी, उसे देखते हुए फैक्टरी चलाने पर पर विचार किया जाएगा। उद्यमियों ने डीएम को आश्वासन दिया कि वे हर परिस्थितियों में प्रशासन के साथ है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, सहायक श्रम आयुक्त संतोष कुमार, आइआईए के चेयरमैन अशोक मितल, संरक्षक अशोक मितल, जेके जैन आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें