फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में मस्तिष्क रोगियों के उपचार की शुरू हुई सुविधा

Wed, 13 Sep 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मानसिक रोग विशेषज्ञ (साइक्रेटिस्ट) की नियुक्ति हो गई है। विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति होने से मस्तिष्क के विकारों की जांच व उपचार की सुविधा शुरू हो गई है। पहले दिन मानसिक विकारों से संबंधित 26 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर स्थित जिला अस्पताल में अब मस्तिष्क के रोगियों के उपचार की सुविधा शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में चल रहे मनकक्ष में अभी तक क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट प्रेरणा पुंडीर और साइक्रेटिक नर्स आशा आर्या की नियुक्ति थी। इसके चलते अभी तक मानसिक रोगियों को परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा था। अब शासन स्तर से जिला अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ (साइक्रेटिस्ट) डॉ. उर्वशी की नियुक्ति हो गई है। उन्हाेंने जिला अस्पताल पहुंचकर ज्वाइन कर लिया। मंगलवार को उन्होंने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। उन्होंने बताया पहले दिन लगभग 26 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इनमें अधिकतर मानसिक तनाव, घबराहट, नींद न आना जैसे मरीज ज्यादा रहे। दो तीन केस ऐसे भी आए, जो मानसिक रूप से परेशान थे और आत्महत्या जैसे विचार उनके मन में आ रहे थे। उनकी काउंसिलिंग की गई और उन्हें दवा देकर विश्वास दिलाया गया कि वे पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें