शामली कमला कॉलोनी में लायंस क्लब द्वारा आयोजित आंखो के कैप में भाग लेते गणमान्यलोग
- फोटो : SHAMLI
शिविर में रोगियों की नेत्र जांच
शामली। लायंस क्लब की ओर से आयोजित शिविर में 485 मरीजों की आंखों की जांच की गई।
रविवार को लायंस भवन कमला कॉलोनी में हंसराज संगल के पुत्र स्व. सौरभ संगल की स्मृति में आयोजित शिविर में डॉ. अशोक सिंघल व डॉ अंशुल भारद्वाज ने मरीजों की आंखों की जांच की गई। ऑपरेशन के लिए चिह्नित 350 मरीजों में से 54 को ऑपरेशन के लिए भेजा गया, जबकि एक मार्च और तीन मार्च को अन्य मरीजों को ऑपरेशन के लिए लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद भेजा जाएगा। इसके अलावा शिविर में मरीजों के शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच डॉ. जगमोहन सिंघल, डॉ अंशुल भारद्वाज व डॉ मोहित कुमार ने की। शुगर किट डॉ. खुर्शीद अनवर उपलब्ध कराई गई। 400 मरीजों की शुगर तथा 450 की ब्लड प्रेशर की जांच हुई। शिविर में नवीन जैन, राकेश कच्छल, अनिल कच्छल, नंदकुमार कंसल, मोहन लाल गुप्ता, रामफल गर्ग, खुशीराम अरोरा, रणधीर सिंह व कमल जैन का सहयोग रहा। शिविर चेयरमैन नवीन जैन ने बताया कि अगला शिविर सात मार्च को कैराना में आयोजित किया जाएगा।